Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के हावड़ा ब्रिज के पास मेहर इंटरप्राइजेज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी

साकची थाना क्षेत्र के हावड़ा ब्रिज के पास मेहर इंटरप्राइजेज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के हावड़ा ब्रिज के पास मेहर इंटरप्राइजेज में गुरुवार की देर रात आग लग गई है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। आग लगने के बाद धुआं उठता देख लोग परेशान हो गए। अफरा-तफरी मच गई। हालांकि 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मेहर इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों ने बताया की आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। गौरतलब है कि गुरुवार को ही शाम को साक्षी के बसंत सेंट्रल मॉल में ब्राउन बंच बेकरी में आग लग गई थी। यहां आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि यहां भी शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी थी। जमशेदपुर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले साकची बाजार में ही तीन दुकानें जलकर राख हो गई थीं और लाखों रुपए का नुकसान हुआ था।
इसे भी पढ़ें – साकची के बसंत माल में ब्राउन बंच बेकरी में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बुझाई, शीशा तोड़कर अंदर फंसे व्यक्ति को निकाला

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग