Home > Crime > साकची के बसंत माल में ब्राउन बंच बेकरी में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बुझाई, शीशा तोड़कर अंदर फंसे व्यक्ति को निकाला

साकची के बसंत माल में ब्राउन बंच बेकरी में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बुझाई, शीशा तोड़कर अंदर फंसे व्यक्ति को निकाला

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के साकची मार्केट में बसंत सेंट्रल माल स्थित ब्राउन बंच बेकरी में आग लग गई। गुरुवार को लगी इस आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बसंत सेंट्रल माल के एक कर्मचारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए पानी मारने और फायर फाइटर का इस्तेमाल करने के बाद बेकरी में धुआं फैल गया था। अंदर एक व्यक्ति फंसा हुआ था। उसे शीशा तोड़कर निकाला गया। गौरतलब है कि 1 हफ्ते पहले साकची मार्केट की ही 3 दुकानों में आग लग गई थी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारियों ने साकची बाजार में फुटपाथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना के बारे में किया जागरूक

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO