Home > Crime > साकची में बारीडीह टेंपो स्टैंड के पास दबंग का आतंक, वसूलता है रंगदारी, नहीं देने पर ड्राइवर को पीटा

साकची में बारीडीह टेंपो स्टैंड के पास दबंग का आतंक, वसूलता है रंगदारी, नहीं देने पर ड्राइवर को पीटा

जमशेदपुर : साकची में बारीडीह टेंपो स्टैंड के पास पप्पू नामक एक दबंग युवक ने रंगदारी नहीं देने पर टेंपो चालक मोहम्मद कलाम अंसारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मोहम्मद कलाम अंसारी मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पप्पू सभी ऑटो ड्राइवर से ढाई 250 रुपए प्रति ड्राइवर रंगदारी वसूलता है। उससे भी रंगदारी मांगी। नहीं देने पर कुछ दिन पहले भी मारपीट की थी। गुरुवार को उसने मोहम्मद कलाम अंसारी को बुलाया और 5-6 साथियों के साथ मिलकर हाकी की स्टिक से मारपीट की। मोहम्मद कलाम अंसारी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पप्पू का काफी आतंक है। लोग पुलिस से शिकायत करते हैं। लेकिन, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। इसी की वजह से पप्पू का हौसला बुलंद है।
इसे भी पढ़ें – साकची के बसंत माल में ब्राउन बंच बेकरी में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बुझाई, शीशा तोड़कर अंदर फंसे व्यक्ति को निकाला

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO