Home > Jamshedpur > 15 अगस्त को सुबह 9:05 पर शान से गोपाल मैदान में फहराया तिरंगा, 10 अगस्त से शुरू होगी परेड की रिहर्सल

15 अगस्त को सुबह 9:05 पर शान से गोपाल मैदान में फहराया तिरंगा, 10 अगस्त से शुरू होगी परेड की रिहर्सल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में सुबह 9:05 पर शाम से तिरंगा फहराया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता तिरंगा फहराएंगे। इसके लिए रिहर्सल का काम 10 अगस्त से शुरू हो जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की परेड में 8 टुकड़ियों शामिल होंगी। इनमें आरएएफ, डीएपी, जैप सिक्स, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियां होंगी रिहर्सल 10 अगस्त, 11 अगस्त और 12 अगस्त को होगा। 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्कूल के छात्रों के बीच पेंटिंग व ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। शाम को सिदगोड़ा में सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम होगा। गुरुवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों के साथ साकची स्थित डीसी ऑफिस में बैठक कर स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का जायजा लिया।
इसे भी पढ़ें – साकची के बसंत माल में ब्राउन बंच बेकरी में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बुझाई, शीशा तोड़कर अंदर फंसे व्यक्ति को निकाला

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply