Home > Jamshedpur > जमशेदपुर: मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड में आयोजित हुई फिकरे मुआशरा कान्फ्रेंस, नौजवानों को रैश ड्राइविंग व नशीले पदार्थ से दूर रहने की हिदायत

जमशेदपुर: मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड में आयोजित हुई फिकरे मुआशरा कान्फ्रेंस, नौजवानों को रैश ड्राइविंग व नशीले पदार्थ से दूर रहने की हिदायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 में ग्रैंड मर्कज हाल के ठीक सामने शनिवार को राइट स्टेप वेलफेयर फाउंडेशन ने फिकरे मुआशरा कांफ्रेंस का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने समाज की बुराइयों पर रोशनी डाली। नाबालिग बच्चे रैश ड्राइविंग कर रहे हैं। उन्हें रैश ड्राइविंग नहीं करने की हिदायत दी गई। साथ ही युवाओं और बच्चों को नशीले पदार्थ खासतौर से ब्राउन शुगर के सेवन से होने वाले नुकसान पर रोशनी डाली गई। वक्ताओं ने समाज में फैल रही बुराइयों पर अपने विचार रखे। सभा में मौजूद सभी लोगों को हिदायत दी गई कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। बच्चे कहां जा रहे हैं। क्या कर रहे हैं। इस पर नजर रखें। किसके साथ उठ बैठ रहे हैं। इस पर भी निगाह रखें। सभा में मौजूद नौजवानों को शपथ दिलाई गई कि वह कभी नशे के करीब नहीं जाएंगे और सड़क पर बेहद सावधानी से अपने वाहन चलाएंगे।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply