Home > Lifestyle > कौशांबी : गढवा व कोसम इनाम गांव में जान को जोखिम में डालकर नदी से बहती लकड़ियां निकाल रहे ग्रामीण

कौशांबी : गढवा व कोसम इनाम गांव में जान को जोखिम में डालकर नदी से बहती लकड़ियां निकाल रहे ग्रामीण

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : यूपी के कौशांबी जिले के कौशांबी थाना क्षेत्र के गढ़वा और कोसम इनाम गांव में यमुना नदी से इन दिनों स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर उफनाती यमुना नदी से लकडिय़ां निकाल रहे हैं। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। इस बारे में प्रशासन द्वारा चेतावनी और हिदायत के बावजूद धड़ल्ले से लोग नदी में उतर कर बहती लकडिय़ों को निकाल रहे हैं। जान जोखिम में डालकर प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज कर लोगों द्वारा नदी से लकडिय़ों को निकालने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

यमुना नदी से लकड़ी निकालते लोग
कौशाम्बी थाना नजदीक होने के बावजूद पुलिस इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीण अपनी जान की परवाह किए बगैर धड़ल्ले से यमुना नदी से लकडिय़ां निकाल रहे हैं और किनारे पर लकडिय़ों के ढेर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद अपने घरों तक लकड़ी पहुंचाई जाती है। लेकिन इस बारे में पुलिस व स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों को न तो रोका जा रहा है और न ही इस बारे में कोई कार्रवाई ही की जा रही है। गांव के सभ्रांत लोगों ने अपने आला अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जान को जोखिम में डालकर लकड़ियां निकालने वालों पर रोक लगाए जाने की मांग की है। वरना, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

You may also like
साकची में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए मोहर्रम के मातमी जुलूस, हुसैनी मिशन ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार
नववर्ष जश्न पर जमशेदपुर में दो दिन नो-एंट्री, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भारी वाहनों पर रोक
जमशेदपुर में महानवमी पर उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से ली शहर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Leave a Reply