Home > Crime > Jamshedpur : सीतारामडेरा के ह्यूम पाइप एरिया में नशा करने को लेकर मारपीट, एक घायल को एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

Jamshedpur : सीतारामडेरा के ह्यूम पाइप एरिया में नशा करने को लेकर मारपीट, एक घायल को एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप एरिया में नशा करने को लेकर युवकों के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में कारू भुइयां नामक युवक जख्मी हुआ है। उसके सर पर काफी गंभीर चोट आई है। लहू लुहान हालत में कारू भुइयां को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज हुआ। घटना की जानकारी सीतारामडेरा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि कारू भुइयां अपने दोस्तों के साथ नशा करने के लिए नशे के अड्डे पर बैठा हुआ था। तभी उनके बीच मारपीट हो गई। गौरतलब है कि सीतारामडेरा इलाका इन दोनों ड्रग पेडलर की चपेट में है।

You may also like
Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में दुर्गा पूजा मैदान के पास कार सवार युवकों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में हत्यारोपी महिला रंजू देवी के घर डुगडुगी बजाकर चिपकाया गया इश्तिहार
Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण का पता लगाने में जुटी पुलिस
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप भुइयांडीह में कार का पंचर बनवाने गए एक युवक पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, आपसी रंजिश में अंजाम दी गई घटना+ वीडियो

Leave a Reply