Home > Crime > Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 10 नंबर हरिजन बस्ती में बाथरूम में फिसल कर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 10 नंबर हरिजन बस्ती में बाथरूम में फिसल कर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 10 नंबर हरिजन बस्ती में बाथरूम में फिसल कर गिरने से प्रवीण कुमार की मौत हो गई है। प्रवीण कुमार की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है। बताते हैं की प्रवीण कुमार सोमवार की सुबह उठा और बाथरूम गया। बाद में उसके पिता मधु मुखी की आंख खुली तो उसने देखा कि प्रवीण कुमार अपने बिस्तर पर नहीं है। वह उसकी तलाश करने लगा। बाथरूम में देखा तो वहां प्रवीण कुमार पड़ा हुआ था। परिजन फौरन उसे एमजीएम अस्पताल ले आए। यहां इलाज के दौरान प्रवीण कुमार ने दम तोड़ दिया। प्रवीण कुमार ठेका मजदूर था। उसके दो बच्चे हैं। घर में वही अकेला कमाने वाला था। प्रवीण की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि वह बहुत दारू पीता था। माना जा रहा है कि दारू के नशे वह बाथरूम में गिर गया होगा। 

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार

Leave a Reply