Home > Entertainment > Jamshedpur: जमशेदपुर हॉर्स शो में जसराज विर्क और रुचि वर्मा ने मारी बाजी, 78 घुड़सवारों ने कंपटीशन में लिया हिस्सा

Jamshedpur: जमशेदपुर हॉर्स शो में जसराज विर्क और रुचि वर्मा ने मारी बाजी, 78 घुड़सवारों ने कंपटीशन में लिया हिस्सा

जमशेदपुर : टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने जमशेदपुर हार्स शो के विजेताओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। 16 से 45 आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ राइडर का पुरस्कार जसराज विर्क को मिला है। इसी आयु वर्ग में सीनियर गर्ल्स श्रेणी में रुचि वर्मा ने सर्वश्रेष्ठ राइडर का पुरस्कार जीता है। इस हार्स शो में 78 घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। शो जंपिंग, हैक्स, टेंट पेगिंग, जिमखाना इवेंट जैसे पोल बेडिंग रेस, स्टिक एंड बाल रेस और बाल एंड बकेट रेस आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में विजेताओं का मूल्यांकन भारतीय घुड़सवारी महासंघ के सदस्यों ने किया। जूनियर राइडर्स का उद्घाटन कार्यक्रम और जूनियर व सीनियर राइडर्स का शो जंपिंग और टेंट पेगिंग जमशेदपुर हार्स शो के मुख्य आकर्षण रहे। जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग स्कूल में डेढ़ सौ नियमित ग्राहक हैं। इनमें से 50 से लेकर 60 घुड़सवार रोज़ मौजूद रहते हैं।
जमशेदपुर हॉर्स शो के नतीजे
बेस्ट राइडर की सूची:
वंशिका शर्मा – महिला (6-7 वर्ष) बेस्ट राइडर
लिवांश तनेजा – पुरुष (6-7) वर्ष रनर अप राइडर
निहित अग्रवाल – पुरुष (8-9 वर्ष) बेस्ट राइडर
अली हुसैन – पुरुष (8-9 वर्ष) रनर अप राइडर
दर्श सिंघल – मेल (10-11 वर्ष) बेस्ट राइडर
पंक्ति प्रत्युषा – महिला (10-11 वर्ष) रनर अप राइडर
अनुष्का मंदार शाह – महिला (12-13 वर्ष) बेस्ट राइडर
सागेन हांसदा – पुरुष (12-13 वर्ष) रनर अप राइडर
मोहम्मद अफ़ज़ाल – पुरुष (14-15 वर्ष) बेस्ट राइडर
निखिल कुमार – पुरुष (14-15 वर्ष) रनर अप
जसराज विर्क – पुरुष (16-45 वर्ष) बेस्ट राइडर
विवेक कुमार – पुरुष (16-45 वर्ष) रनर अप
रुचि वर्मा – महिला (16-45 वर्ष) बेस्ट राइडर सीनियर गर्ल्स
मुस्कान सिंह – महिला (16-45 वर्ष)
उपविजेता सीनियर गर्ल्स

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Leave a Reply