Home > Crime > Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण का पता लगाने में जुटी पुलिस

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण का पता लगाने में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में बिजली मिस्त्री कालिया दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कालिया दास गम्हरिया का रहने वाला था। भुइयांडीह में विवेकानंद स्कूल के पास वह रेंट पर अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। रविवार की देर रात जब उसकी पत्नी घर पहुंची तो कालिया दास ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद, पत्नी घर के बाहर ही बैठी रही। बाद में उसे पता चला कि उसके पति ने फांसी लगा ली है। इस पर उसकी पत्नी फौरन घर पहुंची तो देखा कालिया दास चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था।वह सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 6 को एमजीएम अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने कालिया दास के मृत्यु की पुष्टि कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक कालिया दास की पत्नी रश्मि दास ने बताया की कालिया दास की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। रश्मि दास उसकी दूसरी पत्नी है। रश्मि दास ने कालिया से लव मैरिज की थी। रश्मि दास को कालिया दास से एक छोटा बच्चा भी है। रश्मि दास घरों में झाड़ू बर्तन का काम करती है। उसने बताया कि वह झाड़ू बर्तन करने के बाद रविवार की रात घर पहुंची थी।

You may also like
डीडी बार हत्याकांड: पुलिस के दबाव में एक और आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर
राहुल बच्चा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन लंगड़ा में घायल हुआ मुख्य आरोपी सब्बे, दोनों घुटनों में लगी गोली+VDO
जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: डीडी बार मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए, पुलिस ने साजिश के सबूत होने का किया दावा+VDO
Jamshedpur DD Bar Murder : मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस लेगी रिमांड; अब तक 9 आरोपी पकड़े गए, हथियार और बाइक बरामद+VDO

Leave a Reply