Home > Crime > कोखराज के कातिलाना हमला मामले में मुकर गई चश्मदीद गवाह, आईजी रेंज प्रयागराज को दिया हलफनामा+ वीडियो

कोखराज के कातिलाना हमला मामले में मुकर गई चश्मदीद गवाह, आईजी रेंज प्रयागराज को दिया हलफनामा+ वीडियो

इमरान हैदर रिजवी,कौशांबी : ज़िले के कोखराज में गोली मारकर महिला को घायल करने के मामले में अचानक नया मोड़ आ गया है। घटना मेें चश्मदीद गवाह रही वादी की मुंह बाेली बहन अपनी मौजूदगी से ही मुकर गई। साथ ही एक हलफनामा आईजी रेंज को देते हुए खुद की लोकेशन ट्रेस कराए जाने का दावा किया है। इतना ही नही वादनी पल्लवी सिंह पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवा कर पैसों की अवैध वसूली का भी गंभीर आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें – सरायअकिल पुलिस ने अंतर्जनपदीय 6 बाइक चोरों को किया गिरफ़्तार, भेजा जेल


कोखराज इलाके में दस अक्तूबर को पल्लवी सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मामले में नया मोड़ आ गया है। मुकदमा वादी पल्लवी सिंह की मुंह बोली बहन अनुराधा सिंह ने घटना को लेकर वादी पल्लवी सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जिस मुकदमे में उसे चश्मदीद गवाह बनाया गया है। वह उस घटना के समय वहां पर मौजूद ही नहीं थीं। इतना ही नहीं मुकदमा वादी द्वारा दर्ज कराए गए मामले में जिन लोगों को आरोपी बनाया है, मुकदमा वादी की बहन ने उस पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। मुकदमा वादी पल्लवी सिंह की बहन ने वादी पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराके लोगों का आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अनुराधा सिंह ने कहा कि जिस मुकदमे में दस अक्तूबर को वादी पल्लवी सिंह ने उसे अपने साथ दिखाया है वह उस समय उसके साथ थी ही नहीं। झूठी और मनगढ़ंत कहानी गढ़ कर वादी पल्लवी सिंह ने उसे चश्मदीद गवाह बनाया है। जबकि सच्चाई यह है कि वह घटना के समय प्रयागराज में थीं।

घटना की चश्मदीद गवाह अनुराधा सिंह

अनुराधा सिंह ने पूरे प्रकरण को लेकर एसपी कौशांबी और आईजी प्रयागराज को व्यक्तिगत हलफनामा भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। व्यक्तिगत हलफनामा में अनुराधा सिंह की तरफ से कहा गया है कि घटना के दौरान जिन लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है वह सभी प्रयागराज में थे। जिन लोगों को कोखराज में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपी बनाया गया है, उन्ही लोगों पर पल्लवी सिंह ने पहले भी प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बाद में वह अपने बयान से पलट गई थी। अनुराधा सिंह ने कथित तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पल्लवी सिंह का एक संगठित गिरोह है जो लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज कराके वसूली करता है। इसके पहले भी पल्लवी सिंह ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराके धन उगाही कर चुकी हैं। इस प्रकरण में भी धन उगाही का ही मामला है। अनुराधा सिंह ने कहा है कि अगर कौशांबी पुलिस पल्लवी सिंह द्वारा कोखराज में दर्ज कराए गए मुकदमे की सही जांच कराएगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
बलिया की रहने वाली है पल्लवी सिंह
सूत्रों के अनुसार पल्लवी सिंह बलिया की रहने वाली है। वह मौजूदा समय में प्रयागराज में रहती है। कुछ दिनों पहले पल्लवी सिंह ने कार्लगंज थाने में एक अधिवक्ता और उसके परिवार पर लव जिहाद का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि इस मुकदमे को दर्ज कराने के तीन दिन बाद ही पल्लवी सिंह मुकर गईं और प्रयागराज की कर्नलगंज पुलिस पर ही उल्टा आरोप लगा दिया था। करीब छः महीने पहले पल्लवी सिंह ने प्रतागराज के सिविल लाइंस थाने में भी प्रॉपर्टी डीलर दीपक पाल के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि बाद में इस मामले में भी वह पीछे हट गई थीं। वहीं अब कौशांबी के कोखराज में दस अक्टूबर को दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर पल्लवी की मुंह बोली बहन ने कौशांबी पुलिस के अधिकारियों को व्यक्तिगत हलफनामा देकर पल्लवी सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है।

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!