Home > Crime > साकची में मरीन ड्राइव गोल चक्कर के पास बंगाल से बर्मामाइंस जा रही तेज रफ्तार ट्रक पलटी, आवागमन रहा बाधित

साकची में मरीन ड्राइव गोल चक्कर के पास बंगाल से बर्मामाइंस जा रही तेज रफ्तार ट्रक पलटी, आवागमन रहा बाधित

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में मरीन ड्राइव गोल चक्कर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गई। घटना बुधवार की सुबह 5:00 बजे की है। ड्राइवर ने बताया कि उसने मरीन ड्राइव गोल चक्कर के पास जैसे ही गाड़ी को थोड़ा सा मोड़ा तभी गाड़ी लहरा कर पलट गई। कहा जा रहा है कि सुबह 5:00 बजे सड़क पर ज्यादा वाहनों का आवागमन नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसी रास्ते से मानगो से और सीतारामडेरा इलाके के लोग अपने बच्चों को लेकर 7:00 से 8:30 बजे तक स्कूल जाते हैं। इस दौरान अगर हादसा होता तो जान माल का नुकसान भी हो सकता था।

यह भी पढें – गोलमुरी व बेल्डीह गोल्फ क्लब में 21 से 24 दिसंबर तक आयोजित होगी टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप, 3 करोड़ के इनाम बांटे जाएंगे + वीडियो

घटना की जानकारी मिलने पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्रेन लगाकर गाड़ी को सीधा कर वहां से हटा दिया गया है। बताते हैं कि अक्सर मरीन ड्राइव के पास हादसा होता है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मरीन ड्राइव के पास सड़क की डिजाइन थोड़ी गड़बड़ है। इसी वजह से हादसे हुआ करते हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा