Home > Business > टेल्को स्थित टाटा मोटर्स में चेचिस दुर्घटना में कर्मचारी की मौत के मामले में जीएम लेवल के आठ अधिकारी निलंबित

टेल्को स्थित टाटा मोटर्स में चेचिस दुर्घटना में कर्मचारी की मौत के मामले में जीएम लेवल के आठ अधिकारी निलंबित

जमशेदपुर : टेल्को में टाटा मोटर्स में 8 जुलाई को चेचिस दुर्घटना में एक कर्मचारी अरुण कुमार सिंह की मौत हो गई थी। जबकि, एक कर्मचारी अनिल कुमार घायल हुए थे। तब प्रबंधन ने कहा था कि ब्रेक फेल होने की वजह से दुर्घटना हुई है। जबकि, जांच में अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। चेचिस में आधुनिक सिस्टम लगा हुआ है जिससे ब्रेक फेल होने का सवाल पैदा नहीं होता। ऐसा जांच में सामने आने के बाद टाटा मोटर्स के आला अधिकारियों ने जीएम लेवल के आठ अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इस मामले में जीएम स्तर के आठ अधिकारियों को निलंबित किया गया है। जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें प्रमुख प्रमोद भूरे, गौतम ठाकुर, संदीप दीक्षित, अनिल सिंह आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि इस मामले की जांच प्रबंधन ने कराई थी। इसके अलावा, फैक्ट्री इंस्पेक्टर ने भी जांच की थी। इसमें पता चला था कि सुरक्षा में लापरवाही के चलते यह दुर्घटना घटी थी। टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे और हर्षवर्धन ने इस मामले में कारखाना निरीक्षक से शिकायत की थी और प्रबंधन के स्टेटमेंट को नकारा था। आकाश दुबे और हर्षवर्धन का कहना था की चेचिस में एंटी ब्रेक सिस्टम लगा हुआ है। ऐसे में ब्रेक फेल होने की संभावना नहीं है। यह प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है।
इसे भी पढ़ें – टाटा कमिंस में हुए वेतन समझौते की कॉपी देने में सीतारामडेरा में डीएलसी ने की टाल मटोल, बोले- पुणे से लौट कर आएगी तो मिलेगी

You may also like
Jamshedpur Food Safety: जमशेदपुर में अंडे और मछली में मिले हानिकारक रंग, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 24 से अधिक दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
Chakradharpur Railway Division Transferचक्रधरपुर रेल मंडल के मेडिकल विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला; टाटानगर समेत कई जगह बदली जिम्मेदारी
Jamshedpur Heavy Vehicle No Entry : धनतेरस और दिवाली पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 6 से 9 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Chakradharpur Railway Division Train Cancellation : चक्रधरपुर रेल मंडल में 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 4 से 12 नवंबर तक टाटानगर समेत इन रूटों पर यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी