Home > Jamshedpur > डेंगू की रोकथाम के लिए मानगो में कराई गई फागिंग, डेंगू का लार्वा फैलाने वालों से वसूला गया ₹8000 जुर्माना

डेंगू की रोकथाम के लिए मानगो में कराई गई फागिंग, डेंगू का लार्वा फैलाने वालों से वसूला गया ₹8000 जुर्माना

जमशेदपुर : मानगो में बड़े पैमाने पर डेंगू का प्रकोप है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर मानगो नगर निगम हरकत में आया है और साफ सफाई का अभियान शुरू किया गया है। मानगो नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को उन्होंने पांच फागिंग मशीन से मानगो के विभिन्न इलाकों में फागिंग कराई है। जिन मकानों के आसपास डेंगू का लार्वा मिला है उनसे जुर्माना वसूला गया है। कल 8000 रुपए का जुर्माना गंदगी और पानी फैलाने वालों से वसूला गया है। मानगो नगर निगम की इस कार्रवाई के बावजूद लोगों का आरोप है कि मानगो नगर निगम सुस्ती बरत रहा है। कुछ चुनिंदा इलाकों में ही साफ सफाई कराई जा रही है। बाकी बड़े इलाके में गंदगी का अंबार है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 और रोड नंबर 16 के बीच बड़ी कॉलोनी में मैदान में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इलाके के लोगों ने कई बार मानगो नगर निगम के अधिकारियों से यहां साफ सफाई कराने की मांग की। लेकिन, अभी तक अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply