जमशेदपुर (झारखंड) : जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी (Jamshedpur Ead MiladunNabi) के मौके पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आज़ाद मैरेज हॉल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 151 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।
Jamshedpur Ead Milad un Nabi के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के शिक्षा सचिव सेवा निवृत्त नंदकिशोर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट झारखंड की एक ऐसी सामाजिक संस्था है जो बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है और ज़रूरतमंदों तक समय पर ब्लड पहुंचाती है।
इस मौके पर महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसी इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष आसिफ मेहमूद, करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रियाज, राबिया टेक्निकल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जावेद अख्तर खान, अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के मकसूद आलम, उदित वाणी के एडिटर उदित अग्रवाल, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ. जहांजेब, डॉ. फैजान, डॉ. अभीबा, डॉ. सरफराज समेत कई शिक्षाविद और समाजसेवी मौजूद रहे।
सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर किया गया और रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी, सचिव मुख्तार आलम खान, समेत कई समाजसेवियों का अहम योगदान रहा।




