ईद मिलाद-उन-नबी व दुर्गापूजा पर शहर में की जाएगी निगरानी, अपराध पर भी होगा कंट्रोल
Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची स्थित सीसीआर परिसर में गुरुवार को एसएसपी पीयूष पांडे ने टैंगो मोबाइल टीम के 33 पुलिसकर्मियों (Jamshedpur Tango Mobile Police) को अत्याधुनिक पल्सर बाइकें सौंपीं। ये सभी बाइकें सायरन और जीपीएस सिस्टम से लैस हैं, जिससे गश्त और निगरानी का काम अब और ज्यादा प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
इस नई पहल का मकसद शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना है, साथ ही आगामी त्योहारों जैसे ईद मिलादुन्नबी और दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना भी इसका मुख्य उद्देश्य है।
जीपीएस और सायरन से मिलेगी सुविधा
एसएसपी ने बताया कि बाइक में लगे जीपीएस सिस्टम के जरिए हर बाइक की लोकेशन और मूवमेंट पर कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई पुलिसकर्मी (Jamshedpur Tango Mobile Police) गश्त में लापरवाही बरतेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सायरन लगे होने से आम जनता को यह भी पता चलेगा कि पुलिस गश्त कर रही है, जिससे अपराधियों में डर बना रहेगा।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के बिष्टुपुर में कारोबारी से 30 लाख की लूट, मिर्ची पाउडर डाल इनोवा सवार बदमाश फरार, फायरिंग से दहशत+ VDO




