Home > Politics > दुमका के काठीकुंड में जनजातीय किशोरी से गैंगरेप, एनसीएसटी ने लिया स्वत: संज्ञान

दुमका के काठीकुंड में जनजातीय किशोरी से गैंगरेप, एनसीएसटी ने लिया स्वत: संज्ञान

Dumka (Jharkhand) : दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड में अनुसूचित जनजाति पहाड़िया समुदाय की एक नाबालिग किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म (Dumka Gangrape)मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने स्वत: संज्ञान लिया है।

आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई है। यह घटना 25 अगस्त की देर रात काठीकुंड थाना क्षेत्र में घटी थी, जब पांच युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Dumka Gangrape) किया। इस मामले में 27 अगस्त 2025 को आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इसे भी पढ़ें – गैंग्स आफ वासेपुर का असली फैजल खान डिमना एमजीएम अस्पताल में भर्ती, धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान की जेल में बिगड़ी तबीयत+VDO

इसके बाद आयोग के उप सचिव योगेंद्र पी. यादव ने दुमका के उपायुक्त और जिला पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित अधिकारियों को समन जारी किया जा सकता है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग इस मामले की सतत निगरानी कर रहा है और दोषियों के खिलाफ शीघ्र व ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply