Home > Health > Jamshedpur News: झारखंड की सेहत सुधारने को अब पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्र खोलेगी सरकार

Jamshedpur News: झारखंड की सेहत सुधारने को अब पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्र खोलेगी सरकार

आजादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिला 30 बेड का अस्पताल, मंत्री इरफान अंसारी ने किया उद्घाटन

Dumari (Jamshedpur) : पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड के भालुकपातड़ा मौजा में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बने 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने फीता काटकर नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन (Dumaria Hospital) किया। समारोह में पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद (Dumaria Hospital) रहे।

आजादी के बाद पहली बार डुमरिया में मिला अपना अस्पताल

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार डुमरिया को अपना 30 बेड का अस्पताल मिला है। झारखंड गठन के करीब 26 वर्ष बाद क्षेत्र में इतनी बड़ी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हुई है।

उन्होंने कहा कि अब तक डुमरिया के लोगों को पुराने भवन में ही इलाज की सुविधा लेनी पड़ती थी। नए अस्पताल के निर्माण से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। यह डुमरिया के लोगों के लिए बेहद खुशी का क्षण है।

विधायक ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त मैनपावर और जरूरी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी गई है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़े।

 पंचायत स्तर पर भी बनेंगे स्वास्थ्य भवन

संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डुमरिया में अस्पताल के बाद अब पंचायत स्तर पर भी स्वास्थ्य भवनों के निर्माण की दिशा में जल्द काम होगा।

इससे ग्रामीणों को उनके घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विधायक ने कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य के साथ सड़क, शिक्षा, भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास का काम भी लगातार जारी रहेगा।

 पोटका को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिलेंगी और सुविधाएं : इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड को रिम्स-2 की सौगात मिलने वाली है।

मंत्री ने पोटका विधायक संजीव सरदार की कार्यशैली की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा विधायकों में संजीव सरदार की सक्रियता उल्लेखनीय है और वे देर रात तक जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पोटका विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आने वाले दिनों में कई और सुविधाएं मिलेंगी।

 अस्पताल में 24 घंटे मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड की सुविधा के साथ विभिन्न प्रकार की रक्त जांच, गैर-संचारी रोग (NCD) से संबंधित सेवाएं और किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र उपलब्ध रहेगा। अस्पताल को 24 घंटे संचालित करने की व्यवस्था की गई है।

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के माध्यम से टीबी, मलेरिया, पीलिया (जॉन्डिस) समेत अन्य जरूरी जांच की सुविधा भी ग्रामीणों को मिलेगी। इससे डुमरिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर इलाज और जांच की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 अस्पताल परिसर में हुआ पौधारोपण

उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, विधायक संजीव सरदार समेत अन्य अतिथियों और अधिकारियों ने अस्पताल (Dumaria Hospital) परिसर में पौधारोपण किया। अतिथियों ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ स्वच्छ और हरित वातावरण भी स्वस्थ समाज के लिए जरूरी है।

इसे भी पढ़ें –डुमरिया में 30 बेड के नवनिर्मित अस्पताल का आज उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे लोकार्पण

 ये रहे मौजूद

समारोह में पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, डुमरिया सीओ पवन कुमार, बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, मिर्जा सोरेन, भगत बसके समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You may also like
जुगसलाई में युवक पर फायरिंग, परसुडीह में ऑटो चालक के अपहरण की कोशिश; मानगो में महिला से चोरी
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल पूरे, जनवरी 2027 में होगा ऐतिहासिक आयोजन
पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिले 40 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब शायद सुधर जाए शहर की कानून व्यवस्था
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन पर बवाल, 1000 लेने के बाद भी नहीं दी जा रही बैठने की सीट

Leave a Reply