Home > Education > जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन पर बवाल, 1000 लेने के बाद भी नहीं दी जा रही बैठने की सीट

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन पर बवाल, 1000 लेने के बाद भी नहीं दी जा रही बैठने की सीट

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 8 सितंबर को प्रस्तावित कन्वोकेशन समारोह को लेकर छात्राओं में कथित असंतोष के बीच झारखंड छात्र मोर्चा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब (Jamshedpur Women’s University) मांगा है। मोर्चा ने छात्राओं के हित में 10 सूत्री मांगें रखते हुए शुल्क और कन्वोकेशन में शामिल होने से जुड़ी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है।

झारखंड छात्र मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव ने कहा कि कन्वोकेशन छात्राओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण अवसर है। वर्षों की मेहनत और पढ़ाई के बाद मिलने वाली डिग्री उनके संघर्ष और सफलता का सम्मान (Jamshedpur Women’s University) है। ऐसे में किसी छात्रा को आर्थिक या प्रशासनिक कारणों से परेशान अथवा इस अवसर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

मोर्चा का आरोप है कि कन्वोकेशन और डिग्री के नाम पर छात्राओं से 1,000 रुपये शुल्क मांगा जा रहा है। छात्राओं का कहना है कि आठों सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान उनसे डिग्री शुल्क पहले ही लिया जा चुका है। ऐसे में मोर्चा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अतिरिक्त शुल्क लेने का आधार और संबंधित नियम सार्वजनिक करने की मांग की है।

शुल्क का मदवार हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

झारखंड छात्र मोर्चा ने कहा कि विश्वविद्यालय को यह स्पष्ट करना चाहिए कि 1,000 रुपये की राशि किस नियम या अधिसूचना के तहत निर्धारित की गई है। साथ ही पहले लिए गए डिग्री शुल्क और अब मांगे जा रहे शुल्क की स्थिति भी स्पष्ट की जानी चाहिए।

मोर्चा ने मांग की है कि शुल्क का मदवार विवरण सार्वजनिक किया जाए और बताया जाए कि छात्राओं से ली जाने वाली राशि का उपयोग किन कार्यों में किया जाएगा। साथ ही शुल्क जमा नहीं कर पाने वाली छात्राओं को उनकी अर्जित डिग्री से वंचित नहीं करने की मांग की गई है।

 सभी पात्र छात्राओं को कन्वोकेशन में शामिल करने की मांग

मोर्चा के अनुसार, कुछ छात्राओं को कन्वोकेशन समारोह में शामिल होने से वंचित किए जाने की बात सामने आई है। यदि समारोह में सीटों की कमी है तो विश्वविद्यालय को सभी पात्र छात्राओं के लिए सम्मानजनक वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

झारखंड छात्र मोर्चा ने डिग्री शुल्क और कन्वोकेशन शुल्क की स्थिति भी स्पष्ट करने की मांग की है। यदि दोनों शुल्क अलग-अलग हैं तो उनकी स्वीकृत शुल्क संरचना सार्वजनिक करने को कहा गया है।

 राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग

मोर्चा ने छात्राओं की ओर से राज्यपाल को ई-मेल के माध्यम से की गई शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग से भी तत्काल हस्तक्षेप कर छात्राओं की समस्याओं का समाधान कराने की अपील की गई है।

पप्पू यादव ने कहा कि आर्थिक स्थिति या शुल्क विवाद के आधार पर किसी पात्र छात्रा के साथ डिग्री प्राप्त करने अथवा कन्वोकेशन में शामिल होने में भेदभाव नहीं होना चाहिए। भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए विश्वविद्यालय को शुल्क निर्धारण, डिग्री वितरण और कन्वोकेशन से जुड़े नियम पहले से सार्वजनिक करने चाहिए।

झारखंड छात्र मोर्चा ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर छात्राओं के हित में लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

 झारखंड छात्र मोर्चा की 10 प्रमुख मांगें

1. कन्वोकेशन/डिग्री के नाम पर लिए जा रहे 1,000 रुपये शुल्क की समीक्षा कर वसूली पर रोक लगाई जाए।

2. आठों सेमेस्टर में पहले लिए गए डिग्री शुल्क का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए।

3. 1,000 रुपये शुल्क का मदवार हिसाब बताया जाए।

4. शुल्क जमा नहीं करने वाली छात्राओं को डिग्री से वंचित नहीं किया जाए।

5. सभी पात्र छात्राओं को कन्वोकेशन में शामिल होने का अवसर दिया जाए।

6. डिग्री शुल्क और कन्वोकेशन शुल्क की स्थिति स्पष्ट की जाए।

7. छात्राओं की शिकायत की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।

8. शुल्क विवाद के कारण छात्राओं के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाए।

9. राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें।

10. भविष्य में शुल्क और कन्वोकेशन से जुड़ी ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए नियम पहले से सार्वजनिक किए जाएं।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News: झारखंड की सेहत सुधारने को अब पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्र खोलेगी सरकार

You may also like
जुगसलाई में युवक पर फायरिंग, परसुडीह में ऑटो चालक के अपहरण की कोशिश; मानगो में महिला से चोरी
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल पूरे, जनवरी 2027 में होगा ऐतिहासिक आयोजन
पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिले 40 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब शायद सुधर जाए शहर की कानून व्यवस्था
Jamshedpur News: झारखंड की सेहत सुधारने को अब पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्र खोलेगी सरकार

Leave a Reply