Home > Lifestyle > Ranchi Chat Puja 2026 : छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, वीड हार्वेस्टिंग मशीन से शुरू हुई जलाशयों की सफाई+ VDO

Ranchi Chat Puja 2026 : छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, वीड हार्वेस्टिंग मशीन से शुरू हुई जलाशयों की सफाई+ VDO

Ranchi (Jharkhand) : महापर्व छठ को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के विभिन्न तालाबों और छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही (Ranchi Chat Puja 2026) हैं। वीड हार्वेस्टिंग मशीन लगा कर जलाशयों की सफाई की जा रही है।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि छठ से पहले सभी घाटों पर व्यवस्था पूरी कर ली जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन का जोर घाटों की स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर है। इसके लिए सभी तालाबों और छठ घाटों की बेहतर तरीके से सफाई कराने के साथ आसपास के इलाकों में भी नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा (Ranchi Chat Puja 2026) गया है।

 गहरे पानी वाले घाटों पर लगाए जाएंगे खतरे के निशान

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि जिन तालाबों और घाटों पर पानी अधिक गहरा है, वहां लाल फीते से घेराबंदी कर स्पष्ट निशान लगाए जाएं। साथ ही श्रद्धालुओं को सतर्क करने के लिए खतरे से संबंधित सूचना बोर्ड भी लगाए जाएं, ताकि छठ के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।

 खराब स्ट्रीट लाइट की होगी मरम्मत

छठ घाटों और तालाबों के आसपास खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया गया है। इससे सुबह और शाम के समय घाटों पर आने-जाने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। अधिकारियों को सफाई और अन्य तैयारियों की लगातार निगरानी करने तथा सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरा कराने को कहा गया है।

रांची नगर निगम का लक्ष्य छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित आवागमन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

इसे भी पढ़ें – Ranchi Tree Skylifter : रांची की सड़कों पर पेड़ों की छंटाई शुरू, नगर निगम ने खरीदी स्काईलिफ्टर मशीन

You may also like
Jamshedpur Diwali Fair : जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर का दीपावली ट्रेड फेयर 26 अक्टूबर से, महिला उद्यमियों के उत्पादों की होगी बिक्री
Jamshedpur Half Marathon 2026 : टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को, हर धावक के नाम पर लगेगा एक पौधा
IFS Officer In Jamshedpur : भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अनिमेष ने जमशेदपुर में DC और SSP से की मुलाकात, जानें क्या है ओशनिया महकमा
Jamshedpur Man Killed in Saudi : सऊदी अरब में एयर स्ट्राइक के दौरान कपाली के अरमान आलम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Leave a Reply