Home > Crime > आजाद नगर में जेसीबी से सड़क किनारे लगा डबल ट्रांसफार्मर गिरा, इलाके की बिजली गुल, बचा बड़ा हादसा

आजाद नगर में जेसीबी से सड़क किनारे लगा डबल ट्रांसफार्मर गिरा, इलाके की बिजली गुल, बचा बड़ा हादसा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के हुसैनी मस्जिद के पास एक मकान में जेसीबी द्वारा मकान की मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान जेसीबी चालक की गलती से रोड किनारे लगा डबल ट्रांसफार्मर गिर गया। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जहां ट्रांसफार्मर गिरा उसके इर्द-गिर्द कोई मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रांसफार्मर गिरने से इलाके की बिजली कट गई है। लोग परेशान हैं। लोग बिजली कटौती नहीं बर्दाश्त कर पा रहे हैं। वहीं, बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मकान के मरमत का काम बाबू खान के द्वारा कराया जा रहा था। उनका कहना है कि जेसीबी के ठेस लगने से दोनों ट्रांसफार्मर गिर गया। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई है।
इसे भी पढ़ें –साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में सर्जरी वार्ड की बिल्डिंग से गिर रहे प्लास्टर, बाल बाल बचे लोग

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply