Home > Crime > बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लाल बाबा फाउंड्री के पास खड़े ट्रेलर से टकराए बाइक सवार, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लाल बाबा फाउंड्री के पास खड़े ट्रेलर से टकराए बाइक सवार, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लाल बाबा फाउंड्री के पास खड़े ट्रेलर से बुधवार को बाइक सवार टकरा गए हैं। इस सड़क दुर्घटना में ईस्ट प्लांट बस्ती के रहने वाले मोनू कुमार और ओम कुमार घायल हुए हैं। ओम कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मोनू कुमार को मामूली चोट लगी है। दोनों को घटनास्थल से उठाकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से कैलाश नगर खाना पहुंचाने जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। गौरतलब है कि लालबाबा बाउंड्री के पास ट्रेलर और ट्रकें सड़क पर ही खड़ी रहती हैं। इससे इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें- साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में सर्जरी वार्ड की बिल्डिंग से गिर रहे प्लास्टर, बाल बाल बचे लोग

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply