Home > Crime > केजी से कक्षा 8 तक बंद रहेंगे स्कूल, गर्मी को देखते हुए सरकार ने जारी किया आदेश

केजी से कक्षा 8 तक बंद रहेंगे स्कूल, गर्मी को देखते हुए सरकार ने जारी किया आदेश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसे लेकर झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नया आदेश जारी किया है। केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं अब 17 जून तक बंद रहेंगी। जबकि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं 15 जून से संचालित होंगी। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक स्कूल समेत सभी निजी विद्यालयों पर लागू होगा। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश बुधवार को जमशेदपुर पहुंच गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस आदेश को जारी करते हुए शिक्षा विभाग को इस आदेश से अवगत करा दिया है।
इसे भी पढ़ें- साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में सर्जरी वार्ड की बिल्डिंग से गिर रहे प्लास्टर, बाल बाल बचे लोग

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply