Home > Education > संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में दीपावली पर दीप सजावट प्रतियोगिता, छात्रों में रहा उत्साह

संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में दीपावली पर दीप सजावट प्रतियोगिता, छात्रों में रहा उत्साह

Jamshedpur : जमशेदपुर के जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल के प्रांगण में दीपावली (Jamshedpur Diwali) को लेकर पर दीप सजावट प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था।

कक्षा चौथी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा सजाए गए सुंदर दीपों को विद्यालय परिसर में आयोजित ‘दीप सेल’ में प्रदर्शित कर बेचा गया। इस सेल से प्राप्त धनराशि अनाथालय के बच्चों की मदद के लिए दी जाएगी, ताकि उनकी दीपावली (Jamshedpur Diwali) भी खुशियों से जगमगा उठे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में कला, सौंदर्यबोध और परंपरा के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम के आखिर में विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

इसे भी पढ़ें – घाटशिला से JMM उम्मीदवार सोमेश ने दाखिल किया पर्चा, पहुंचे सीएम, बाबूलाल सोरेन ने भी किया नामांकन

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply