Home > Jamshedpur > घाटशिला से JMM उम्मीदवार सोमेश ने दाखिल किया पर्चा, पहुंचे सीएम, बाबूलाल सोरेन ने भी किया नामांकन

घाटशिला से JMM उम्मीदवार सोमेश ने दाखिल किया पर्चा, पहुंचे सीएम, बाबूलाल सोरेन ने भी किया नामांकन

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र (Ghatshila By-election 2025 ) से शुक्रवार को कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जेएमएम उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमेश सोरेन के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हेमंत सोरेन एसडीओ कार्यालय गए।

सोमेश सोरेन दोपहर बाद लगभग 2:00 बजे नामांकन करने के लिए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी थे। इस दौरान सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। उनके पहले भाजपा के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन ने भी नामांकन (Ghatshila By-election 2025 ) दाखिल किया। बाबूलाल सोरेन के साथ उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी थे। इसके अलावा भाजपा के कई दिग्गज नेता भी वहां मौजूद थे।

इस मौके पर चंपई सोरेन ने कहा कि इस बार घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विजय होगी। भाजपा ने जीत के लिए तैयारी कर रखी है। झामुमो को जनता सबक सिखाएगी। झामुमो ने क्षेत्र में विकास का दावा किया था जो पूरा नहीं हो पाया है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply