Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइनस स्थित हरिजन बस्ती में सामाजिक संस्था आग़ाज़ ने दिवाली के अवसर पर बच्चों के बीच दिवाली किट का वितरण किया। इस किट में मोमबत्ती, झुरझुरी, खोई और टूथब्रश शामिल थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा उद्यमी एवं समाजसेवी दमनप्रीत सिंह, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, शिक्षक सुमित मिश्रा, सिख नौजवान सभा सरजामदा के प्रधान जगप्रीत सिंह, निखिल चंद्र महतो, तथा बस्ती के मुखिया सुरेश मुखी, शंकर मुखी, शशि देवी, शांति देवी, रीना मुखी और गायत्री देवी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर दमनप्रीत सिंह और इंदरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि संस्था द्वारा यह एक छोटा-सा प्रयास है ताकि हर घर में दिवाली की रोशनी फैले और बच्चों के चेहरों पर खुशियों की मुस्कान आए। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को त्योहारों की खुशी में शामिल करना ही संस्था का उद्देश्य है।