Jamshedpur : झारखंड बाल आयोग की टीम (Jamshedpur NCPCR Meeting) ने कोल्हान प्रमंडल के दो दिवसीय दौरे के दौरान घाटशिला अनुमंडल और जमशेदपुर में बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं का आकलन किया।
घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में हुई बैठक (Jamshedpur NCPCR Meeting) की अध्यक्षता अंचलाधिकारी निशात अंबर ने की। बैठक में नियोजन पदाधिकारी चेतन शर्मा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, थाना घाटशिला के सब इंस्पेक्टर पंकज कालिंदी, खनन इंस्पेक्टर अरविंद उरांव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मजेन्द्र और डॉ. आर. एन. सोरेन सहित शिक्षा विभाग, जेएसएलपीएस और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोग ने बच्चों से जुड़ी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।
इसके बाद जमशेदपुर सर्किट हाउस में जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें श्रम अधीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह, डीसीपीओ प्रेम प्रकाश, बाल संरक्षण इकाई की अमृता कुमारी, चिकित्सक डॉ. मो. असद, सीडब्ल्यूसी सदस्य जुझार सोरेन, शिक्षा विभाग की तजेंद्र कौर, विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी शामिल हुए। आयोग के सदस्यों ने सभी से बच्चों से जुड़ी चुनौतियों और योजनाओं पर चर्चा की और समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
आयोग ने भरोसा दिलाया कि राज्य स्तर पर संबंधित विभागों और वरीय अधिकारियों से वार्ता कर बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।




