Home > Jamshedpur > Jamshedpur : बाबा वडभाग सिंह जी का जन्मदिहाड़ा श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया

Jamshedpur : बाबा वडभाग सिंह जी का जन्मदिहाड़ा श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया

बिरसानगर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित हुआ अखंड पाठ और कीर्तन दरबार

Jamshedpur : बिरसानगर जोन नंबर 5 स्थित बाबा वडभाग सिंह सेवा दल गुरुद्वारा साहिब में बाबा वडभाग सिंह जी का जन्मदिहाड़ा (Jamshedpur Janmdihara) अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड पाठ की समाप्ति से हुई। इसके उपरांत प्रभजोत सिंह मन्नी और अमृतसर से आए संत मंजीत सिंह ने मधुर कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। उन्होंने बाबा वडभाग सिंह जी के इतिहास और शिक्षाओं से भी संगत को अवगत कराया।

रात्रि में भी कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया और गुरु का लंगर बरताया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस उपाधीक्षक सुनील चौधरी, सीजीपीसी चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते, भाजपा सिख नेता सतवीर सिंह सोमू, साकची गुरुद्वारा प्रधान हरविंदर सिंह मंटू समेत कई गणमान्य अतिथि और समाज के वरिष्ठ लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में सड़कों से अवैध कब्जा हटाने को गोलबंद हुई ईस्ट जोन की समितियां

गुरुद्वारा साहिब के अवतार सिंह पिंटू ने बताया कि बाबा वडभाग सिंह जी का जन्मदिहाड़ा (Jamshedpur Janmdihara) हर वर्ष श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस आयोजन में झारखंड के साथ-साथ दूसरे राज्यों और विदेशों की संगत भी सहयोग करती है। इस बार के कार्यक्रम में गुरमिंदर सिंह भाटिया, पूरण सिंह, हरदीप सिंह रायत, सोहन सिंह, चरणजीत सिंह, जगजीत सिंह, मंजीत सिंह, रंजीत सिंह, संदीप सिंह और अमनदीप सिंह रोशन सेवा में सक्रिय रहे।

 

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply