Home > Jamshedpur > डुमरी में झामुमो प्रत्याशी की जीत पर साकची में गोल चक्कर पर झामुमो नेताओं ने मनाया जश्न, बांटे लड्डू

डुमरी में झामुमो प्रत्याशी की जीत पर साकची में गोल चक्कर पर झामुमो नेताओं ने मनाया जश्न, बांटे लड्डू

जमशेदपुर : डुमरी में झामुमो प्रत्याशी की जीत पर साकची में झामुमो नेताओं ने जश्न मनाया।‌ साकची गोल चक्कर पर झामुमे नेता जुटे। इन लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेली और मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। जश्न मनाने वाले झामुमो नेताओं में शेख बदरुद्दीन समेत अन्य नेता शामिल थे। गौरतलब है कि डुमरी में विधानसभा उपचुनाव हुआ है। इसमें झामुमो की प्रत्याशी पूर्व शिक्षा मंत्री की जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी 17156 वोट से जीती है। उन्होंने एनडीए की प्रत्याशी आजसू की उम्मीदवार यशोदा देवी को हराया है।

इसे भी पढ़ें – शहर में चलाया जा रहा डेंगू लार्वा जांच अभियान, सोनरी में गौशाला प्रबंधन से ₹20 हजार और मानगो में चार लोगों से ₹40 हजार वसूला गया जुर्माना

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत