Home > India > Delhi Election 2025 : भाजपा का लोकलुभावना घोषणा पत्र, मुफ्त शिक्षा का एलान

Delhi Election 2025 : भाजपा का लोकलुभावना घोषणा पत्र, मुफ्त शिक्षा का एलान

दिल्ली : (Delhi Election,2025 ) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र का दूसरा हिस्सा 21 जनवरी को जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में पार्टी ने दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों के लिए ‘केजी से पीजी’ तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है। इसके अलावा, पार्टी ने घरेलू कामगारों और ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा और 5 लाख रुपये का दुर्घटना कवर देने का आश्वासन भी दिया है।

यूपीएससी की तैयारी के लिए दिए जाएंगे डेढ लाख

भाजपा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए 15,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देने का भी वादा किया है। इसके साथ ही, यूपीएससी और राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क और यात्रा खर्च की दो बार प्रतिपूर्ति की योजना भी है।

इसे भी पढ़ें – Transporter Murder : पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बेटे ने रची थी ट्रांसपोर्टर के कत्ल की साजिश, डब्बू और जितेन्द्र के बीच लंबी अदावत की यह है कहानी

Delhi Election 2025 के मैनीफेस्टो में पालीटेक्निक के छात्रों को एक हजार रुपये प्रतिमाह वजीफा

पार्टी ने दिल्ली में पॉलिटेक्निक और कौशल केंद्रों में अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों के लिए ‘डॉ बीआर आंबेडकर वजीफा योजना’ शुरू करने की घोषणा की, इसके तहत उन्हें 1,000 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी। पार्टी ने समाज के अन्य वर्गों के लिए भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का वादा किया है, जैसे घरेलू कामगारों और ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन और उनकी बच्चों के लिए छात्रवृत्तियां।

गर्भवती महिला को 21 हजार रुपये

भाजपा ने महिलाओं के लिए मातृत्व सुरक्षा वंदना योजना भी शुरू करने का वादा किया है, इसके तहत प्रत्येक गर्भवती महिला को 21,000 रुपये और 6 पोषण किट दिए जाएंगे। पार्टी ने दिल्ली में बुनियादी ढांचे में सुधार का वादा करते हुए जल जीवन मिशन को लागू करने की बात की है। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने इस मिशन को लागू करने में विफलता दिखाई है, जबकि यह मिशन पहाड़ों में भी पानी पहुंचाने में सक्षम है।

वरिष्ठ नागरिकों को 2500 रुपये पेंशन

इसके अलावा, पार्टी ने 60-70 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2,500 रुपये की मासिक पेंशन और 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 3,000 रुपये की मासिक पेंशन देने का भी वादा किया है। इस घोषणापत्र के जारी होते ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए इसे “देश के लिए खतरनाक” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा यदि सत्ता में आई तो सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा बंद कर देगी और मोहल्ला क्लीनिक जैसी योजनाओं को समाप्त कर देगी।

रेहड़ी-पटरी वालों को दिया जाएगा संरक्षण

भाजपा के घोषणापत्र में कई अन्य योजनाओं का भी उल्लेख है, जैसे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों की संख्या को दोगुना करना। पार्टी ने यह भी वादा किया कि यदि वह सत्ता में आई तो दिल्ली में घरेलू कामगारों और ऑटो-टैक्सी चालकों के कल्याण के लिए एक विशेष बोर्ड बनाएगी। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी, 2025 को होगा, और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। भाजपा ने इस चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए अपने घोषणापत्र में कई बड़े वादे किए हैं, जो जनता को आकर्षित करने का प्रयास करते हैं।

You may also like
एसीसी ने बरही के ठेकेदार की दिहाड़ी मजदूर से प्लेटिनम ठेकेदार बनने की प्रेरक यात्रा का जश्न मनाया
Jamshedpur DC Meeting
पूर्वी सिंहभूम में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा, संयुक्त सचिव महावीर प्रसाद ने दिए तेज क्रियान्वयन के निर्देश
Jamshedpur Bank Of India : BOI RSETI जमशेदपुर में राजमिस्त्री प्रशिक्षक की जरूरत, ग्रामीण युवाओं को देंगे स्वरोजगार का प्रशिक्षण

Leave a Reply