Ranchi : एसीसी ने झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही निवासी ठेकेदार मोहम्मद मुस्ताक की संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक सफलता यात्रा को सम्मानित (Ranchi Buisness) किया है। एक समय दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मोहम्मद मुस्ताक आज एक भरोसेमंद और प्रतिष्ठित निर्माण पेशेवर के रूप में पहचाने जाते हैं। उनका यह सफर मेहनत, कौशल विकास और गुणवत्ता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की मिसाल है।
करीब नौ वर्ष पहले छोटे-मोटे मरम्मत कार्य और बाउंड्री वॉल से करियर की शुरुआत करने वाले मुश्ताक को शुरुआती दौर में आर्थिक कठिनाइयों और सीमित पहचान का सामना करना पड़ा। लेकिन निरंतर परिश्रम और सीखने की ललक ने उन्हें आगे बढ़ाया।
साल 2022 उनके करियर में निर्णायक साबित हुआ, जब उन्होंने एसीसी के एक तकनीकी सत्र में भाग लिया। इस सत्र में उन्हें गुणवत्तापूर्ण सीमेंट (Ranchi Buisness) , निर्माण स्थल के सर्वोत्तम अभ्यासों और ACC Gold के लाभों की विस्तृत जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स में एसीसी गोल्ड को प्राथमिकता दी और मजबूती, टिकाऊपन तथा भरोसे को अपना मूल मंत्र बनाया।
आज मोहम्मद मुस्ताक दरार-मुक्त और उच्च गुणवत्ता वाले स्लैब कार्य के लिए जाने जाते हैं। वे अब तक 200 से अधिक निर्माण साइटों को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं, जिनमें 20 से अधिक ACC Certified Technology (ACT) इमारतें शामिल हैं। उनके लगभग 90 प्रतिशत प्रोजेक्ट्स में एसीसी गोल्ड का उपयोग होता है।
सफलता के इस मुकाम पर पहुंचकर मुस्ताक न केवल अपनी प्रशिक्षित टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, बल्कि उनके पास अपने उपकरण, बाइक और स्वयं का घर भी है। इसके साथ ही वे अपने क्षेत्र के जूनियर ठेकेदारों को मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – घाटशिला जेल में गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम, अंडरवियर की जेब में छिपाकर ले जा रहा युवक गिरफ्तार
एसीसी को मोहम्मद मुस्ताक जैसे पेशेवरों पर गर्व है, जो केवल इमारतें नहीं बनाते, बल्कि गुणवत्ता, भरोसे और निरंतरता के जरिए समाज में मजबूत विश्वास भी कायम करते हैं।




