Home > Entertainment > Saif Ali Khan attack : मुंबई पुलिस को श्रमिक ठेकेदार ने सैफ अली खान पर हमले के आरोपी तक पहुंचने में मदद की

Saif Ali Khan attack : मुंबई पुलिस को श्रमिक ठेकेदार ने सैफ अली खान पर हमले के आरोपी तक पहुंचने में मदद की

मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला (Saif Ali Khan Attack) करने वाले आरोपी तक पहुंचने में एक श्रमिक ठेकेदार ने मुंबई पुलिस की मदद की है। पुलिस ने बताया कि इस हमले में बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर (30) को गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर बृहस्पतिवार तड़के हुआ था।

दो दिन से फरार था  Saif Ali Khan Attack का आरोपी 

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस की टीमों ने आरोपी की तलाश के लिए कई प्रयास किए थे। आरोपी दो दिन से फरार था और पुलिस को यह जानकारी मिली कि वह दादर रेलवे स्टेशन और वर्ली कोलीवाड़ा में देखा गया था। जांच के दौरान पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की और पाया कि आरोपी एक श्रमिक ठेकेदार के पास गया था।

इसे भी पढ़ें – Gaza Ceasefire : इसराइल ने मानी हमास की शर्तें, कैदियों के साथ ही छोड़े जाएंगे फिलिस्तीन के बड़े लीडर


श्रमिक ठेकेदार ने पुलिस को हमलावर की जानकारी दी और उसी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ठाणे के एक वन क्षेत्र स्थित श्रमिक शिविर से पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में ठाणे स्थित एक होटल में काम कर चुका था और अब तक उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।

इसे भी पढ़ें –https://www.presstv.ir/Detail/2025/01/19/741194/Gaza-ceasefire-Israel-keeps-bombing-Gaza

सैफ अली खान पर हमले (Saif Ali Khan Attack) के दौरान आरोपी ने उनके घर की 12वीं मंजिल पर चाकू से कई वार किए थे। सैफ की सर्जरी करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि चाकू का एक 2.5 इंच का टुकड़ा उनकी रीढ़ से निकाला गया। चिकित्सकों के अनुसार, अगर चाकू थोड़ा और अंदर घुसता, तो सैफ को गंभीर चोट लग सकती थी। गौरतलब है कि सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस तेजी से गिरफ्तारियां कर रही है।

You may also like
Jamshedpur Crime: बागबेड़ा की गोल्डेन ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार; 1.5 किलो चांदी के जेवरात बरामद
जमशेदपुर गैंगरेप का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद+VDO
लोको पायलट हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, रिमांड पर लिए गए आरोपियों की निशानदेही पर हथियार व बाइक बरामद
जमशेदपुर में चक्का जाम से पहले यूनियन अध्यक्ष पर हमला, 20 लोगों पर मारपीट का आरोप

Leave a Reply