Home > Jamshedpur > Jamshedpur: आज़ाद समाज पार्टी और अंजुमन इस्लामिया की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Jamshedpur: आज़ाद समाज पार्टी और अंजुमन इस्लामिया की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

जमशेदपुर : आज़ाद समाज पार्टी एवं अंजुमन इस्लामिया ने ‘मक़तब अल तक़वा’ मदरसा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद शोएब ने भाग लिया, जो आज़ाद समाज पार्टी ज़िला के संगठन सचिव हैं। बता दें कि आज़ाद समाज पार्टी और अंजुमन इस्लामिया नियमित रूप से इस तरह के मुफ्त कैम्प आयोजित करते रहते हैं। शाहिद रज़ा, अंजुमन इस्लामिया के सदर, ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने 24 लोगों का मोतिबीन का ऑपरेशन मुफ्त में कराया था। इस कार्यक्रम में आज़ाद समाज पार्टी के कोषाध्यक्ष दिलशाद, उपाध्यक्ष शमीम अक्रम, युवा जिला प्रमुख मजहर खान के अलावा, युवा कोषाध्यक्ष वसीम अक्रम और युवा महासचिव जिब्रान सिद्दीक के साथ इम्तियाज खान, अंजुमन इस्लामिया के फ़रीद आलम और एहसान खान मौजूद थे।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply