Home > Crime > बागबेड़ा थाना क्षेत्र के चाईबासा बस स्टैंड से लोगों ने पकड़ा मोबाइल चोर, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के चाईबासा बस स्टैंड से लोगों ने पकड़ा मोबाइल चोर, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के चाईबासा बस स्टैंड से लोगों ने एक मोबाइल चोर को पकड़ा। मोबाइल चोर के पास से चोरी का दो मोबाइल बरामद हुआ है। चोर ने बताया कि बस पर बैठे यात्रियों का मोबाइल है। इसके बाद लोगों ने उन यात्रियों को मोबाइल वापस करा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चाईबासा बस स्टैंड पर तीन मोबाइल चोर पहुंचे थे। इसमें से एक मोबाइल चोर पकड़ा गया। इसके बाद दो मोबाइल चोर वहां से मौका मिलते ही फरार हो गए थे। पुलिस फरार होने वाले मोबाइल चोर की तलाश कर रही है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply