Home > Crime > डीसी व एसएसपी ने होली व शबे बरात को लेकर की शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की बनी रणनीति

डीसी व एसएसपी ने होली व शबे बरात को लेकर की शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की बनी रणनीति

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: डीसी विजया जाधव व एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को शबे बरात पर होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर बैठक की। इस बैठक में यह दोनों पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का खाका तैयार किया गया। बैठक में केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के अलावा सारे प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। यह बैठक सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि सभी लोग अपना अपना त्यौहार मनाएं। लेकिन एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें। एसएसपी ने कहा कि होली और शबे बरात के पर्व को लेकर पुलिस की तकनीकी टीम अलर्ट मोड में आ गई है। सोशल मीडिया पर जो कोई अफवाह फैलाएगा या भड़काऊ मैसेज डालेगा, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर के अराजक तत्वों पर निगाह भी रखी जा रही है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने इलाके में गश्त बढ़ा दें। होली और शबे बरात को लेकर शहर के संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें-साकची में दो लोगों को मारने वाले सांड़ की मौत पर शुरू हुई जांच, दो को उठाने के बाद पूछताछ कर छोड़ा

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग