Home > Crime > साकची में दो लोगों को मारने वाले सांड़ की मौत पर शुरू हुई जांच, दो को उठाने के बाद पूछताछ कर छोड़ा

साकची में दो लोगों को मारने वाले सांड़ की मौत पर शुरू हुई जांच, दो को उठाने के बाद पूछताछ कर छोड़ा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में दो लोगों को मारने वाले साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को उठाया था, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। लेकिन, पुलिस इस बात की जांच में जुटी हुई है कि आखिर सांड़ की मौत कैसे हुई। शुक्रवार तड़के सुबह एक सांड़ ने उत्पात मचाते हुए दो व्यक्ति पर हमला कर दिया था। इसमें दोनों की मौत हो गई थी। सांड़ को काबू करने के लिए टाटा स्टील जू के डॉक्टरों ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया था। इधर देर रात 2 बजे सांड़ की मौत हो गई। मामले को लेकर जिला पशुपालन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि देर रात चिकित्सकों की निगरानी में सांड़ ने दम तोड़ दिया। मौत की जांच के लिए चार लोगों की टीम गठित की गई है। जो सांड़ का पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा। उन्होंने कहा आक्रोशित सांड़ को शांत करने के लिए इंजेक्शन के माध्यम से दवा दी गई थी। होश में आने के बाद उसके तनाव में आ जाने के कारण मौत हुई होगी। साकची में शुक्रवार की सुबह सांड़ के हमले से अशोक अग्रवाल और राज किशोर की मौत हो गई थी। सांड़ को काबू में करने के लिए डॉक्टरों की टीम ने उसे इंजेक्शन दिया था।

इसे भी पढ़ें –साकची में शीतला मंदिर के पास दूध लेने जा रहे 2 लोगों को सांड़ ने पटक कर रौंदा, मौत

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

2 Responses

  1. Pingback : डीसी व एसएसपी ने होली व शबे बरात को लेकर की शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की बनी रणनीत

  2. Срочно нужен [url=https://gold-remont-telefonov.ru]ремонт телефонов поблизости от меня[/url]? Обращайтесь к нам! Мы предлагаем гарантию на все виды работ, а также курьерскую доставку техники. Ваш телефон будет в надежных руках профессионалов. Больше информации на сайте. https://gold-remont-telefonov.ru

Leave a Reply