Home > UP > नोएडा में पौधा लगाने के विवाद में महिला से गाली गलौज करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज

नोएडा में पौधा लगाने के विवाद में महिला से गाली गलौज करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नोएडा : नोएडा में ओमेक्स सिटी में महिला से अभद्रता करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। गुरुवार को श्रीकांत त्यागी के वकील ने कोर्ट में जमानत याचिका पेश की थी। जमानत याचिका खारिज करते हुए मामले में कोर्ट की तरफ से 16 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है। अब जमानत याचिका पर 16 अगस्त को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि नोएडा के ओमेक्स सिटी में श्रीकांत त्यागी का पौधा लगाने को लेकर एक महिला से विवाद हो गया था। इस पर श्रीकांत त्यागी ने महिला से अभद्रता की थी और उसे गाली गलौज भी की थी। बाद में इसका वीडियो वायरल हुआ था और मेरठ से गिरफ्तार कर श्रीकांत त्यागी को जेल भेजा गया था। उसे गिरफ्तार किया गया था।

You may also like
Mango Theft : उलीडीह में पूजा करने जा रही महिला से 2.5 लाख की सोने की चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, साकची पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; लूटा गया चैन और बाइक बरामद+VDO
टंडवा मोब लिंचिंग: पीड़ित परिवार से मिले झामुमो नेता सरफराज हुसैन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग+VDO
बर्मामाइंस आफताब हत्याकांड: मुख्य आरोपी समद और कुलसूम गिरफ्तार, रेकी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद+VDO

Leave a Reply