Home > Politics > Ranchi: कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एड की बधाई 5 दिन की रिमांड पूर्व सीएम से 12 फरवरी तक होगी पूछताछ

Ranchi: कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एड की बधाई 5 दिन की रिमांड पूर्व सीएम से 12 फरवरी तक होगी पूछताछ

रांची: रांची कोर्ट ने जमीन घोटाला मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी की रिमांड 5 दिन बढ़ा दी है। जहां जांच एजेंसी ने पीएमएलए कोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 7 दिन की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की थी। ईडी के वकील ने कोर्ट को बताया था कि अभी कई सवालों के जवाब आने बाकी हैं। जांच अभी पूरी नहीं हुई। ईडी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो जवाब दिए हैं उससे अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं।
कई और सवालों के जवाब चाहिए। अभी ईडी पूर्व मुख्यमंत्री से 12 फरवरी तक पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि ईडी रांची के बड़गाईं में 8.46 एकड़ जमीन की बिक्री के मामले में पूर्व सीएम से पूछताछ कर रही है। 3 फरवरी को कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 5 दिन की ईडी की रिमांड दी थी। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ट्विटर पर लिखा है कि आज उनकी मैरिज एनिवर्सरी है और पहली बार हेमंत सोरेन उनके साथ नहीं हैं। उन्होंने समझौता करने की जगह साजिश के खिलाफ लड़ना बेहतर समझा।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply