Home > Bihar > पटना एम्स में कोरोना संक्रमित महिला ने तोड़ा दम, कोरोना से इस लहर में बिहार की हुई पहली मौत

पटना एम्स में कोरोना संक्रमित महिला ने तोड़ा दम, कोरोना से इस लहर में बिहार की हुई पहली मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, पटना: पटना के एम्स में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। कोरोना की इस चौथी लहर के बीच बिहार में यह पहली मौत है। पटना के एम्स के कोरोना के नोडल प्रभारी डॉ संजीव कुमार ने 54 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला कैंसर रोग से पीड़ित थी। महिला भागलपुर के जगदीशपुर ब्लॉक के नूरुद्दीनपुर की रहने वाली है। वह महावीर कैंसर संस्थान में इलाज कराने आई थी। जांच में कोरोना पाज़िटिव मिली तो उसे एम्स रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अभी भी दो कोरोना संक्रमित पटना में होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। बिहार के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 21 दिसंबर के बाद से 2100 लोगों की प्रतिदिन कोरोना जांच हो रही है। बाहर से आने वाले यात्रियों की सघन जांच जारी है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply