Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में साइक्लोन के चलते लगातार हो रही बारिश, लोगों के कम बाहर निकलने से कारोबार ठंडा

जमशेदपुर में साइक्लोन के चलते लगातार हो रही बारिश, लोगों के कम बाहर निकलने से कारोबार ठंडा

जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार को साइक्लोन का असर रहा। साइक्लोन के चलते लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मानगो समेत शहर के गैर कंपनी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात के चलते ठंड भी बढ़ गई है। इसकी वजह से लोग घरों में ही रहे। इससे लोगों का कामकाज भी प्रभावित रहा। लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर निकायों की तरफ से अलाव भी जलाया गया है। बरसात के चलते शहर का पारा काफी गिर गया है। शहर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मानगो में कई जगह पर अलाव जलाया गया। इससे बाहर निकलने वाले लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। बरसात के चलते शहर का कारोबार भी प्रभावित हुआ है दुकानदारी कम हुई है। खाने-पीने का स्टाल लगाने वाले साकची के रामकुमार का कहना है की बिल्कुल ग्राहक नहीं आ रहे हैं। धंधा पानी एकदम बंद है। वहीं शहर में कम लोगों के निकलने की वजह से ऑटो चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आजाद नगर के रहने वाले ऑटो चालक मोहम्मद अहमद ने बताया कि रोज वह आटो से ₹1000 से लेकर ₹1500 तक की कमाई कर लेते थे। लेकिन आज अब तक सिर्फ ₹200 की कमाई हुई है। माना जा रहा है कि साइक्लोन का असर शुक्रवार को भी रहेगा।

You may also like
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग

Leave a Reply