Home > Jamshedpur > लगातार हो रही बरसात से सरायकेला खरसावां जिले के कई गांव में खलिहान में रखा धान बर्बाद

लगातार हो रही बरसात से सरायकेला खरसावां जिले के कई गांव में खलिहान में रखा धान बर्बाद

सरायकेला: लगातार हो रही बरसात से किसानों का काफी नुकसान हो गया है। किसानों ने धान खेतों से काट कर खलिहान में रखा था। गुरुवार को बरसात की वजह से धान भीग गया है और किसानों का धान बर्बाद हो गया है। सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के तिलाईडीह गांव के एक किसान प्रकाश प्रधान ने बताया कि किसानों का हजारों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को किसानों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। किसानों का कहना है कि किसी तरह कर्ज लेकर उन लोगों ने धान की खेती की थी और खलिहान में धान खराब होने से उन्हें आर्थिक घाटा होगा। धान खराब होने से जिले के उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply