Home > Health > कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम की नहीं सुधर पा रही व्यवस्था, काउंटर पर दोपहर 12:30 बजे तक लगी रही भीड़

कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम की नहीं सुधर पा रही व्यवस्था, काउंटर पर दोपहर 12:30 बजे तक लगी रही भीड़

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। काउंटर पर दोपहर 12:30 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रही। मरीज रजिस्ट्रेशन कराने के लिए परेशान रहे। बताते हैं कि काउंटर पर भीड़ कम करने के लिए इमरजेंसी काउंटर को बाहर कर दिया गया है। इसके बावजूद काउंटर पर आने वाले मरीजों को राहत नहीं मिल सकी है।

यह भी पढें – कोलंबिया में भूस्खलन की वजह से 33 लोग काल के गाल में समाए, कई घायल, बचाओ अभियान जारी

मरीजों का कहना है कि उन्हें काफी देर तक कतार में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। इनमें से कुछ तो तीमारदार लाइन में लगते हैं। लेकिन अधिकतर मरीजों को ही लाइन में लगना पड़ता है। क्योंकि वह अकेले रहते हैं। मरीजों का कहना है कि एक तो वह बीमार हैं और दूसरे लाइन में लगने से उनकी परेशानी दुगनी हो जा रही है। मानगो के शंकोसाई से आई रानी देवी का कहना है कि महिलाओं को कतार में लगना पड़ रहा है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला प्रशासन को इस समस्या का कोई हल निकालना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रहीं कुमारी शैलजा को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी, झारखंड में भी होगा फेरबदल

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी