Home > Railway > मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी को दी श्रद्धांजलि

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को दिवंगत अमिताभ चौधरी के अशोक नगर स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ चौधरी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अमिताभ चौधरी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य और देश में अमिताभ चौधरी के व्यक्तित्व की अलग पहचान रही है। अमिताभ चौधरी ने राज्य सरकार में आईपीएस एवं जेपीएससी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। वे अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार एवं निष्ठावान व्यक्ति थे। अमिताभ चौधरी के द्वारा किए गए कार्यों को लोगों ने हमेशा सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी ने अमिताभ चौधरी के रूप में सिर्फ एक अधिकारी ही नहीं बल्कि एक जिंदादिल इंसान को खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमिताभ चौधरी ने झारखंड को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। राज्य में क्रिकेट को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अमिताभ चौधरी का निधन राज्य, देश एवं क्रिकेट जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। अमिताभ चौधरी नौजवानों तथा खेल से जुड़े युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमिताभ चौधरी को हमेशा एक कुशल खेल प्रशासक के रूप में याद रखा जाएगा। इस व्यक्तित्व को हर व्यक्ति आने वाले समय में याद करेगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मौके पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत अमिताभ चौधरी के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply