Home > Jamshedpur > कांग्रेसियों ने तिलक पुस्तकालय में फहराया तिरंगा, जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान रहे मौजूद

कांग्रेसियों ने तिलक पुस्तकालय में फहराया तिरंगा, जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान रहे मौजूद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेसियों ने बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में तिरंगा फहराया। पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय खान ने तिरंगा फहराया।

यहां पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान भी मौजूद रहे। यहां भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
एटीपी इंग्लिश हाई स्कूल में मौलाना अंसार खान ने फहराया तिरंगा
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने बागान शाही स्थित रोड नंबर 9 में एटीपी इंग्लिश हाई स्कूल की मेन ब्रांच में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

यहां उन्होंने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को ट्राफी भेंट की। इसके बाद मौलाना अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 14 पहुंचे और यहां डॉ जाकिर हुसैन मेमोरियल मेडिकल हाई स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इसके बाद मौलाना अंसार खान मॉडर्न इंग्लिश स्कूल जवाहर नगर पहुंचे। जवाहर नगर रोड नंबर 13 स्थित इस स्कूल में भी मौलाना अंसार खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और बच्चों के साथ मुलाकात की।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply