Home > Crime > मानगो पुलिस ने महिला के घर में घुसकर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चोरी का सामान बरामद

मानगो पुलिस ने महिला के घर में घुसकर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चोरी का सामान बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: मानगो पुलिस ने महिला के घर में घुसकर चोरी करने के मामले में आरोपी राज अंसारी उर्फ काला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। राज अंसारी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उसके पास से पुलिस ने चोरी की चावल पीसने वाली लोहे की मशीन, लोहे की एक बड़ी छेनी और घर का टूटा हुआ ताला बरामद किया है। गौरतलब है कि मनोरमा पांडे के घर 3 अप्रैल को राज अंसारी ने चोरी की थी। चोर को लोगों ने देख लिया था और शोर मचाया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और राज अंसारी को गिरफ्तार किया। इस मामले में राज अंसारी के खिलाफ मनोरमा पांडेय के आवेदन पर मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीनप्लेट कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड में सीआरएम थ्री कोल्ड रोलिंग मिल यूनिट का किया शिलान्यास

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply