Home > Crime > साकची के एमजीएम अस्पताल का बर्न वार्ड नई इमारत के सेकंड फ्लोर में होगा शिफ्ट, खरीदी जाएगी नई सीटी स्कैन मशीन

साकची के एमजीएम अस्पताल का बर्न वार्ड नई इमारत के सेकंड फ्लोर में होगा शिफ्ट, खरीदी जाएगी नई सीटी स्कैन मशीन

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : डीसी विजया जाधव ने एमजीएम अस्पताल का शनिवार की रात निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी को पता चला कि बर्न वार्ड में बरसात का पानी घुस गया था। इसके बाद डीसी ने निर्देश दिया कि बर्न वार्ड को फौरन नई बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर शिफ्ट किया जाए। डीसी ने नई बिल्डिंग का जायजा लिया। वहां लिफ्ट में कुछ समस्या है। डीसी विजया जाधव ने बताया कि बिजली विभाग के इंजीनियर को बुलाया गया है। वह आकर लिफ्ट की समस्या को हल करेगा। एमजीएम अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन कई साल से खराब पड़ी है। अस्पताल के अधीक्षक का कहना यह नहीं बन पाएगी। इसके बाद डीसी ने फैसला किया है कि एक नई सीटी स्कैन मशीन खरीदी जाए। ताकि मरीजों को सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि वह एमजीएम अस्पताल की सुविधा को और बेहतर बनाने में लगी हुई हैं। ब्लड बैंक से मरीज को कम से कम समय में रक्त मिले। इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। डीसी विजय जाधव ने बताया की वह डॉक्टरों के साथ भी मीटिंग करेंगी। ताकि मरीजों को मिलने वाली सुविधा को और बेहतर बनाया जा सके। डीसी के निर्देश पर एमजीएम अस्पताल की पानी की टंकी को भी साफ सुथरा किया जा सकता है। एमजीएम अस्पताल में मरीजों को खाना देने के लिए तैनात की गई एजेंसी की भी जांच हो रही है कि वह कैसा खाना दे रहे हैं। डीसी ने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार एक मरीज को एक वक्त में 100 रुपए का खाना दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – साकची थाना क्षेत्र के हांडी लाइन से सोनार की दुकान से 9 लाख रुपए कीमत का सोना लेकर फरार हो गया कर्मचारी

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका