Home > Crime > एनआईए ने दरभंगा में छापामारी कर पीएफआई से संबंधित एक संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार, चल रही पूछताछ

एनआईए ने दरभंगा में छापामारी कर पीएफआई से संबंधित एक संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार, चल रही पूछताछ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : दरभंगा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने छापामारी कर पीएफआई से संबंधित एक युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार की सुबह एनआईए ने दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के छोटी बाजार में हबीबुल्लाह के घर छापेमारी की है। एनआईए ने हबीबुल्लाह के बेटे समीउल्लाह को गिरफ्तार किया है और थाने पर उससे पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने दी। एनआईए की छापामारी से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अभी जानकारी नहीं दी जा रही। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ में आज एनडीए करेगी शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे गृह मंत्री अमित शाह समेत बड़े दिग्गज नेता

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply