Home > Crime > सोनारी के निर्मल नगर में रहने वाले ड्राइवर की पत्थर से कूच कर निर्मम हत्या, घर पर अकेले ही रहता था ड्राइवर

सोनारी के निर्मल नगर में रहने वाले ड्राइवर की पत्थर से कूच कर निर्मम हत्या, घर पर अकेले ही रहता था ड्राइवर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर मनसा मंदिर के पास के रहने वाले नायडू बाघ की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई है। नायडू बाघ की उम्र 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। नायडू बाघ के सर पर पत्थर से कई वार किए गए। खून से लथपथ नायडू बाघ का शव उसके घर में मिला है। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। नायडू बाघ की भाभी भूमि प्रसाद ने बताया कि नायडू अपने पत्नी और बच्चों के साथ नहीं रहता था। वह अलग रहता था। उसकी पत्नी सोनारी में ही कुम्हार पाड़ा इलाके में अपनी दो बेटियों के साथ अलग रहती है। नायडू बाघ ड्राइवर था। वह गाड़ी चलाता था। बताते हैं कि रविवार की सुबह जब उसकी पत्नी घर पहुंची तो देखा नायडू बाघ का शव घर पर पड़ा है। पुलिस, पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस हत्या को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। कहा जा रहा है कि जब पत्नी नायडू बाघ से अलग रहती थी तो फिर वह घटना वाली सुबह उसके घर कैसे पहुंची। यह महज इत्तेफाक था या फिर कुछ और। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुट गई है। पत्नी का बयान लिया जा रहा है। पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आसपास मुखबिर को भी लगा दिया है कि वह पता लगाए कि नायडू का करैक्टर कैसा था। पुलिस अवैध संबंध के एंगल से भी इस हत्या को देख रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। ताकी पता चल सके शनिवार की रात नायडू बाघ के घर की तरफ कौन गया था।
इसे भी पढ़ें- गोलमुरी थाना क्षेत्र में बंद पड़ी केबल कंपनी की इकाई आईबीपी कंपनी के जर्जर भवन में दबकर मृत युवक का शव जेसीबी से निकाला गया + वीडियो

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Satnala Dam : डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान गोलपहाड़ी और गोलमुरी के दो युवकों की डूबने से मौत

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!