Home > Crime > गोलमुरी थाना क्षेत्र में बंद पड़ी केबल कंपनी की इकाई आईबीपी कंपनी के जर्जर भवन में दबकर मृत युवक का शव जेसीबी से निकाला गया + वीडियो

गोलमुरी थाना क्षेत्र में बंद पड़ी केबल कंपनी की इकाई आईबीपी कंपनी के जर्जर भवन में दबकर मृत युवक का शव जेसीबी से निकाला गया + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में बंद पड़ी केबुल कंपनी की इकाई आईबीपी कंपनी का जर्जर भवन शनिवार को गिरने से एक व्यक्ति दब गया था। आशंका जताई जा रही है कि जब युवक भवन के अंदर घुसा तभी उसकी दीवार गिरने से युवक मलबे में दब गया होगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी लगाकर जर्जर भवन का मलबा हटाया और मृत युवक को बाहर निकाला।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जब शव निकाला गया तो वहां आसपास बस्ती के लोग भी जमा हो गए। लेकिन कोई शव को पहचान नहीं पाया। बस्ती के लोगों का कहना है कि केबुल कंपनी में चोरी करने के लिए अक्सर लोग घुस जाते हैं। कई लोग पहले पकड़े भी गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि युवक भी इसी नियत से अंदर घुसा हो।

पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद पता चलेगा कि युवक कौन है और कहां का रहने वाला है और वह केबल कंपनी में क्यों आया था। पुलिस का कहना है कि उन्होंने युवक के शव की पहचान कराने की काफी कोशिश की। लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका है। बताते हैं कि केबुल कंपनी कई साल से बंद पड़ी है।

इसे भी पढ़ें साकची व मानगो समेत शहर भर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, ईदगाह व मस्जिदों में अदा हुई ईद की नमाज

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप