Home > Jamshedpur > पटमदा के गोबर घुसी जंगल में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत, घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज

पटमदा के गोबर घुसी जंगल में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत, घायल का अस्पताल में चल रहा है इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड के गोबरघुसी के जंगल में हाथी के हमले से शनिवार को एक ग्रामीण की मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे एक हाथी ने 58 वर्षीय विभूति सहिस को पहले कुचल दिया और फिर पटक-पटक कर मार दिया। विभूति सहिस का साथी शत्रुघ्न सिंह भी बुरी तरह घायल हुआ है। शत्रुघन सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल के पास एक महिला भी मौजूद थी। वह वहां से बेतहाशा भाग खड़ी हुई। लेकिन, भागने के क्रम में गिरने से वह घायल हुई है। घटना के बाद से गोबर घुसी इलाके में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताते हैं कि विभूति सहिस और शत्रुघ्न सिंह जलाने की लकड़ी काटने के लिए जंगल की तरफ गए थे। जब वह लकड़ी लेकर लौट रहे थे। तभी एक हाथी से उनका सामना हो गया। दोनों ने लकड़ी का बोझ फेंक कर भागने की कोशिश की। लेकिन हाथी ने विभूति सहिस को सूंड़ में लपेट लिया और पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। जबकि, शत्रुघ्न सिंह को घायल कर दिया। जबकि एक अन्य महिला डुनू सिंह हाथी को सामने देखकर भाग निकली। भागने के क्रम में गिरने से उसको हल्की चोट आई है। वह अपने घर पहुंची। घटना की जानकारी पटमदा थाना प्रभारी रणजीत कुमार सिंह को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें- साकची थाना क्षेत्र के स्वर्ण रेखा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक की मौत, एक का एमजीएम में चल रहा है इलाज+वीडियो

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply